9-2-11

का पता बदल गया है। यहाँ पर जारी:

http://devanaagarii.net/hi/alok/blog/

अलबत्ता, पुराने लेख यहीं मिलेंगे:

शुक्रवार, नवंबर 28, 2003 00:04
 
समय आ गया है कि ब्लॉग्स्पॉट को अलविदा कही जाए, वैसे कोई शिकायत तो नहीं है यहाँ, । तो मिलते हें इस

नए पते

पर।
सोमवार, नवंबर 24, 2003 11:02
 
ताज़ी ख़बर यह है कि विण्डोज़ का हिन्दी इण्टर्फ़ेस पॅक आ गया है, बल्कि 11 नवम्बर से आया पड़ा है। पर इसके लिए ऍक्स पी का सर्विस पॅक 1 चाहिए, या फिर होम ऍक्स पी चाहिए। तो कहीं से जुगाड़ा जाए।
शुक्रवार, नवंबर 21, 2003 13:48
 
कल बैठ के ए पी यू ई के दो अध्यायों के अभ्यास पूरे किए। काफ़ी समय बाद। आज करूँगा फ़ाइल हॅण्ड्लिङ्ग। गाड़ी आगे बढ़ रही है, अच्छा है।
बुधवार, नवंबर 19, 2003 07:06
 
bmake तो मिल गया। अब पता लगाना है कि ये realpath क्या है? बीमेक तो इसे शॅल निर्देश मान कर चल रहा है जबकि यह है तो सी फ़ङ्क्शन।
रविवार, नवंबर 16, 2003 10:19
 
डॉकबुक, ऍस जी ऍम ऍल

अब समय आ गया है कि इन चीज़ों के बारे में और खोजबीन की जाए। नहीं तो काम आगे नहीं बढ़ेगा। अर्सा हो गया इण्डिक कम्पुयूटिङ्ग का काम किए। मेक फ़ाइल में .include का क्या मतलब होता है? इसपर ही त्रुटि आ रही है। missing separator. Stop. भइया स्टॉप तो हम नहीं करने वाले, पता लगा के ही छोड़ेंगे।
शनिवार, नवंबर 15, 2003 13:26
 
गूगल को संस्कृत में अनूदित करने के लिए काम शुरू किया, संस्कृत के कुछ विद्वानों की मदद से। उनका बहुत आभारी हूँ। लेकिन चक्कर यह है कि संस्कृत अनुवाद करने के लिए पन्नों को यूटीऍफ़ ८ कूटबन्धन में होना चाहिए। यह सुविधा गूगल में है नहीं। इसके बारे में मैने गूगल.पब्लिक.ट्रांस्लेटर्स पर भी लिखा लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। और क्या किया जा सकता है?
बुधवार, नवंबर 05, 2003 21:21
 
अर्सा हो गया लिखे। हर रोज वही कहानी, समय की कमी।
बीबीसी पर भारतीय मध्यम वर्ग के बारे में कुछ लेख हैं, हर ललक पूरी करने की लालसा। काफ़ी सटीक और सामयिक।


Powered by Blogger